महाभारत की व्यूह रचनाएँ ।
military-formations-in-mahabharat- महाभारत-की-व्यूह-रचनाएँ महाभारत में कितने प्रकार की व्यूह रचनाएँ थीं? महाभारत के युद्ध में कई प्रकार की रचनाओं का उल्लेख मिलता है। किन्तु हमने कुछ का ही नाम सुना होगा। युद्ध लड़ने के लिए पक्ष या विपक्ष अपने हिसाब से रचनाएँ बनाते थे। 10 मुख्य रचनाओं के बारे में जानें। 1. गरुड़ व्यूह :- युद्ध में सैनिकों को विपक्षी सेना के सामने इस तरह पंक्तिबद्ध खड़ा किया जाता है कि जिससे आसमान से देखने पर गरुढ़ पक्षी जैसी आकृति दिखाई दे। इसे ही गरुड़ व्यूह कहते हैं। महाभारत में इस व्यूह की रचना भीष्म पितामह ने की थी। 2. क्रौंच व्यूह :- क्रौंच सारस की एक प्रजाति है। इस व्यूह का आकार इसी पक्षी की तरह होता था। महाभारत में इस व्यूह की रचना युधिष्ठिर ने की थी। 3. अर्धचंद्राकार व्यूह :- अर्ध चंद्...